Thursday 31 May 2018

शिमला मे पानी की कमी के चलते प्रदर्शन


भारत कि बढती जनसंख्या का प्रभाव समय समय पर देखने को मिलता है। इसका एक बहुत बड़ा प्रभाव शिमला मे पानी की कमी के रूप मे देखने को मिलता है। वहाँ की जनसंख्या वृद्धि और भरी टूरिस्ट की संख्या ने जल कमी की एक भारी विपत्ति खड़ी कर दी है। पानी की कमी के चलते कई जगह प्रदर्शन भी किए गए हैं। कुछ लोगों ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की भी कोशिश की। जगह-जगह प्रदर्शन होने के बाद हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अब इस समस्या से खुद निपने का निर्णय लिया।
यहाँ के होटलों को पानी की कमी के कारण जूझना पड़ रहा है। कई होटलों ने तो बूकिंग भी बंद कर दी है। वर्तमान पानी की जरूरत 45 मिलियन लीटर प्रतिदिन है पर पानी की पूर्ति केवल 20 मिलियन लीटर प्रतिदिन ही हो पा रही है।
ये केवल एक समस्या नही है जो जनसंख्या वृद्धि के कारण हो रही है, बेरोजगारी, प्रदूषण मे वृद्धि, अपराध मे बढ़ोतरी, गरीबी भी एक समस्या बन कर सामने आई है। इन सभी समस्याओं से निपटान के लिए जनसंख्या नियंत्रण करना बेहद अवश्यक है अन्यथा संसाधनो की कमी का सामना करना पड़ता रहेगा।

2 comments:

  1. ये अहम समस्या शिमला से होते हुए पूरे विश्व मे फैलने वाली है।

    ReplyDelete
    Replies
    1. फैल भी रही है आअफ्रीका में इस समस्या से लोग जूझ रहे हैं

      Delete

भारत के बड़े नोट नेपाल में अवैध: इंडो-नेपाल मित्रता खतरे में

2016 में हुए विमुद्रीकरण के कारण भारत के विदेशी संबंध पहले ही खराब होते दिखायी दिए थे। नोटबंदी से रातों रात 500 और 1000 के नोट अवैध कर दिए ...