Friday 23 June 2017

सर्बिया की समलैंगिक प्रधानमंत्री

आज भी अधिकतर देशों में समलैंगिता को घृणा की नज़रों से देखा जाता है। ऐसे में सर्बिया ने 41 वर्षीय एना बर्नबिक को प्रधानमंत्री चुना। सर्बिया जैसे रूढ़िवादी देश का ऐसा कदम विकास की और पैगाम है।

एना, सर्बिया की पहली महिला समलैंगिक प्रधानमंत्री बनी।
पिछले सप्ताह आयरलैंड में भारतीय मूल लियो वराडकर को प्रथम समलैंगिक प्रधानमंत्री बनने का मौका मिला।

Tuesday 20 June 2017

आयरिस में बना पहला "गे" प्रधानमंत्री

भारत जहाँ समलैंगिंक लोगो का साथ मे रहना "धारा377" के अनुसार एक दण्डनीय अपराध है,
वहीं आयरिश में एक "गे" मंत्रियों का प्रधान बनने जा रहा है। क्यों हम सिर्फ उन पश्चिमी सभ्यतयो को अपना रहे हैं जो सिर्फ शोऑफ़ का एक जरिया मात्र है।
क्यों हम अपनी सोच से अविकसित हैं? और शायद अगले 100 वर्षों तक हम ऐसे ही रहें( कुछ बदलाव तो होगा)।

हम भारत मे पहली ट्रांसजेंडर "सब इंस्पेक्टर" बनने पर उसका उदाहरण देतें हैं लेकिन इससे आगे क्या हम रेंग रेंग कर बढ़ेंगे....

Sunday 18 June 2017

किसान हड़ताल पर मोदी कर रहे है योग

जंतर-मंतर पर किसान कयीं दिनों से न्याय की आस में बैठें हैं लेकिन लगता है हमारे माननीय पीएम साहब व्यस्त हैं योग के प्रचार में।


संसद मार्ग, पटेल चौक, विजय चौक सुबह 3 से रात 9 बजे तक पूर्ण रूप से बंद रहेंगें

योग दिवस के चलते दिल्ली के सभी लोग व्यस्त हो गए हैं, सभी सुरक्षा बलों को की ड्यूटी लगा दी गयी है। एलईडी, ड्रोन, स्पेसल सेल, एनएसजी कमांडो इतनी सारी व्यवस्था की गई है योग दिवस के लिए।

पर किसी ने इस बात पर ध्यान दिया कि कोई योग तो तब करेगा जब उसके शरीर मे योग करने की क्षमता होगी पर उस शक्ति को देने वाले किसानों पर गोलियां चलाकर उनके खून पर ये योग दिवस मनाया जा रहा है।



अगर योग पर किया गया इतना फिजूल का खर्च उन गरीब किसानों को देते तो शायद उनको विद्रोह न करना पड़ता।


विशाल जोशी
रामलाल आनंद महाविद्यालय

Saturday 17 June 2017

MSU देगी ट्रांसजेंडरों को मुफ्त शिक्षा





तमिलनाडु ने ट्रांसजेंडर्स को सामाजिक दर्जा दिलाने के लिए एक कदम आगे बढ़ाया है। मनोनमानियम सुन्दरनार विश्वविद्यालय(MSU) ने अपने सभी विषयों में एक सीट ट्रांसजेंडर्स के लिए आरक्षित की गई है और साथ ही उनकी उच्चतम शिक्षा मुफ्त भी की गई है।
इंडियन एक्सप्रेस सहित और भी कयीं मुख्य अखबारों में इस कड़ी को समाज से जोड़ा ताकि हम उन सभी को समाज मे जगह दें।

सन्दर्भ:-By Express News Service  |   Published: 07th April 2017 02:29 AM  |  

भारत के बड़े नोट नेपाल में अवैध: इंडो-नेपाल मित्रता खतरे में

2016 में हुए विमुद्रीकरण के कारण भारत के विदेशी संबंध पहले ही खराब होते दिखायी दिए थे। नोटबंदी से रातों रात 500 और 1000 के नोट अवैध कर दिए ...