Tuesday 24 July 2018

मानसून संसद सत्र 2018


भारत सरकार के द्वारा संसद में  मानसून सत्र की 18 जुलाई 2018 से शुरुआत की गई जो 10 अगस्त 2018 तक अयोजित रहेगा। इस बार के मानसून संसद सत्र 2018 में लोकसभा और राज्यसभा में कुल 18 बिलों कि सूची तैयार की गई है। गृह मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में संसदीय मामलों पर कैबिनेट कमेटी की बैठक की है जिसके बाद उन्होंनें मीडिया को बिल का ब्रीफ दिया है। श्री अंनतकुमार जो कि रसायन एंव उर्वरक और संसदीय मामलों के केंद्रीय मंत्री हैं उनके द्वारा कहा गया है कि सत्र में 18 कार्य दिवस होंगे और सभी राजनीतिक दलों से निवेदन है कि वह इस सत्र को पारित करने में पूरा सहयोग दें। संसद के दोनों सदनों में विचार विमर्श करनें के लिए यह विषय पर चर्चा करेगी जिसमें सरकार संविधान ( एक सौ और बीसवां संशोधन) विधेयक , 2017, मुस्लिम महिलाएं ( विवाह अधिकारों पर संरक्षण ) विधेयक,2017, ट्रांसजेंडर व्यक्तियों ( अधिकारों के संरक्षण) विधेयक 2016, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग विधेयक ,2017, बच्चों के अधिकार मुक्त और अनिवार्य शिक्षा ( द्वितीय संशोधन) विधेयक ,2017,और अन्य महत्वपूर्ण बिल लाएगी।
 मानसून सत्र में पारित किए जाने के लिए बिलों की सूची :
1- राज्यसभा द्वारा पारित :
     - व्हिस्ल ब्लॉवर्स प्रोटेक्शन(संशोधन) विधेयक,2015
- पिछड़ा वर्ग ( दोहराव) विधेयक, 2017 के लिए राष्ट्रीय आयोग
[ व्हिस्ल ब्लॉवर्स बिल उन आधारों को निर्दिष्ट करता है जिनके तहत भ्रष्टाचार से सम्बंधित खुलासे सार्वजनिक नहीं किए जा सकतें हैं , जबकि पिछड़ा वर्ग ( दोहराव) विधेयक ,2017 के लिए राष्ट्रीय आयोग पिछड़ा वर्ग अधिनियम , 1993 के राष्ट्रीय आयोग को रद्द करने का प्रस्ताव रखता है। )
 2- दोनों सदनों में पारित :
     - भारतीय प्रंबधन  संस्थान ,2017
  - भ्रष्टाचार रोकथाम ( संशोधन) विधेयक,2013
  - नागरिकता ( संशोधन) विधेयक,2016
  - नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बिल ,2017
  -  वित्तीय संकल्प और जमा बीमा ( एफडीआरआई) विधेयक, 2017
   - प्रंबधन विधेयक, 1990 में श्रमिकों की भागीदारी
  - पूर्वोतर परिषद ( संशोधन) विधेयक,2013
 


                               अंजली चौहान

No comments:

Post a Comment

भारत के बड़े नोट नेपाल में अवैध: इंडो-नेपाल मित्रता खतरे में

2016 में हुए विमुद्रीकरण के कारण भारत के विदेशी संबंध पहले ही खराब होते दिखायी दिए थे। नोटबंदी से रातों रात 500 और 1000 के नोट अवैध कर दिए ...