Monday 4 June 2018

गोवा भाजपा नेता ने कहा सरकार सबको सुरक्षा नही दे सकती

25 मई को दक्षिण गोआ तट पर हुए सामूहिक दुष्कर्म पर सवाल पूछे जाने पर गोआ भाजपा महिला इकाई की प्रमुख सुलक्षणा सावंत ने कहा कि सरकार सबको सुरक्षा मुहैया नही करा सकती है।
विपक्ष ने इसकी आलोचना करते हुए उन्हें पद से इस्तीफा देने को कहा है। सुलक्षणा सावंत ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि"सरकार हर किसी को शुरक्षा मुहैया नही कर सकती। हमे मानसिकता बदलने की जरूरत है। एक शक्श दूसरों की रक्षा कर सकता है।"
इस बयान में गौर करने के लिए दो प्रश्न है एक तो ये की समाज को अपना नजरिया बदलना होगा तभी ऐसी वारदातों पर रोक अथवा कम की जा सकती हैं। वहीं दूसरी और सरकार सुरक्षा न दे पाने का पछतावा जाहिर करने के बजाय ये कह रही है कि सरकार सबको सुरक्षा मुहैया नही कर सकती है।
सरकार को इसीलिए चुन कर सत्ता में बैठाया जाता है ताकि वे नागरिकों की समस्या का समाधान कर सके, उन्हें सुरक्षा प्रदान कर सके। अगर ये काम सरकार का नही है तो क्यों नागरिक वोट डाल कर उसको सत्ता के लिए चुनता है?

No comments:

Post a Comment

भारत के बड़े नोट नेपाल में अवैध: इंडो-नेपाल मित्रता खतरे में

2016 में हुए विमुद्रीकरण के कारण भारत के विदेशी संबंध पहले ही खराब होते दिखायी दिए थे। नोटबंदी से रातों रात 500 और 1000 के नोट अवैध कर दिए ...